फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GIC Devikhet tops in science drama

Kotdwar News: विज्ञान नाटक में जीआईसी देवीखेत अव्वल

Wed, 09 Oct 2024 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
GIC Devikhet tops in science drama

विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी कीर्तिखाल में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। विज्ञान नाटक में जीआईसी देवीखेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ रवि कुमार सैनी, बीईओ डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी और विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू देवी ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव में सात उप विषयों में बाल वैज्ञानिकों ने अपने चल एवं अचल मॉडल प्रस्तुत किए। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक महेंद्र सिंह राणा ने विगत वर्षों की विज्ञान प्रतियोगिता में ब्लॉक की उपलब्धि पर प्रकाश डाला।
खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय के सीनियर वर्ग में सृष्टि, अदिति भंडारी, गौरव सिंह, जूनियर वर्ग में अनुराग, कुमारी आरुषि, आरुषि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिवहन एवं संचार विषय के सीनियर वर्ग में तानिया, दिव्या बलूनी, पलक, जूनियर वर्ग में रौनक, अंकुश जोशी, संचित काला क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्राकृतिक खेती विषय के सीनियर वर्ग में प्रियांशु बिष्ट, अंकिता, वंदना, जूनियर वर्ग में अक्ष रावत, प्रियांशी, आरुषि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विषय के सीनियर वर्ग में आयशा, श्वेता, किरण व जूनियर वर्ग में रौनक, रोहित, प्रिंस क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। गणितीय प्रतिरूपण एवं संगणात्मक चिंतन विषय के सीनियर वर्ग में अदिति, इशिता, मानसी, जूनियर वर्ग में रोहित गुसाई, अनुज, शिवम सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कचरा प्रबंधन विषय के सीनियर वर्ग में आरुषि नेगी, महक,अर्चना व जूनियर वर्ग में चांदनी, अंशिका, मयंक रावत क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। संसाधन प्रबंधन विषय के सीनियर वर्ग में सागर रावत, किशन, आशीष सिंह, जूनियर वर्ग में निधि रावत, खुशी ने क्रमशः प्रथम च द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाटक में जीआईसी देवीखेत ने प्रथम, जीआईसी कीर्तिखाल ने द्वितीय, जीआईसी सतपुली में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान सह समन्वयक रश्मि रावत, रूपेश कुकरेती, संजय रावत, धीरेंद्र राणा, गणेश डोबरियाल, प्रदीप नेगी आदि शिक्षको ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed