फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Geeta Negi became District President of Mahila Congress

गीता नेगी बनीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

Mon, 23 Aug 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Geeta Negi became District President of Mahila Congress
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने दुगड्डा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख व पार्षद गीता नेगी को महिला कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया है। अब तक इस पद का दायित्व संभाल रही कृष्णा बहुगुणा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। निंबूचौड़ में एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गीता देवी का अभिनंदन किया। कहा कि गीता नेगी ने पूर्व में ब्लाक दुगड्डा का ब्लॉक प्रमुख रहते हुए विकास कार्यों को बेहतर तरीके से किया। वर्तमान में पार्षद की भूमिका का भी वह बखूबी निर्वहन कर रही हैं। नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता नेगी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल एवं संचालन महामंत्री हेमचंद्र पंवार ने की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, बलवीर सिंह रावत, विजय रावत और हिमांशु बहुखंडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed