फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GD written exam postponed for army recruitment 3700

सेना भर्ती के लिए जीडी की लिखित परीक्षा स्थगित

Sun, 28 Feb 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
GD written exam postponed for army recruitment 3700
लैंसडौन में लिखित परीक्षा स्थगित होने के बाद मायूस होकर अपने घरों को लौटते युवक। - फोटो : KOTDWAR
सेना भर्ती कार्यालय की ओर से रविवार को आयोजित जीडी (जनरल ड्यूटी) के पदों की लिखित परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित कर दी गई। ऐसे में परीक्षा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 3700 युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा, जबकि अन्य पदों के लिए 384 ने लिखित परीक्षा दी।
विज्ञापन

कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में गत वर्ष 22 दिसंबर को सेना भर्ती का आयोजन किया गया था। सेना की ओर से भर्ती में चयनित युवाओं के लिए 28 फरवरी को लैंसडौन में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से युवक 27 फरवरी को लैंसडौन पहुंच गए थे। शनिवार की रात से ही परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच का काम शुरू किया गया था, जिससे परीक्षा स्थल के बाहर अभ्यर्थियोें की लंबी लाइन लगी रही। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह परेड ग्राउंड में होने वाली जीडी भर्ती की लिखित परीक्षा में करीब 3700 युवाओं को शामिल होना था। गढ़वाल राइफल्स के परेड ग्राउंड में युवकों को परीक्षा देने के लिए बैठा दिया गया। 11 बजे परीक्षा शुरू होनी थी लेकिन करीब साढ़े दस बजे उच्चाधिकारियों ने सेना भर्ती अधिकारी लैंसडौन को जीडी परीक्षा स्थगित करने के निर्देश जारी कर दिए। निर्देश मिलते ही जीडी परीक्षा देने के लिए बैठे युवकों को परीक्षा ग्राउंड से बाहर कर दिया गया। सेना अधिकारियों ने दोबारा परीक्षा की तिथि घोषित होने का आश्वासन दिया। इस पर युवकों ने राहत की सांस तो ली लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दोबारा घोषित होगी तिथि
उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद तकनीकी कारणों से जीडी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को स्थगित किया गया है। परेड ग्राउंड में करीब 3700 युवक जीडी की परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। लिखित परीक्षा की आगे की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। - कर्नल विनीत बाजपेयी, भर्ती कार्यालय निदेशक लैंसडौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed