फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Gauravansh, Tulsi, Krishna, Tania topper in acting

अभिनय में गौरवांश, तुलसी, कृष्णा, तानिया अव्वल

Sat, 05 Sep 2020 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Gauravansh, Tulsi, Krishna, Tania topper in acting
महाकाली फाउंडेशन की ओर से अंतर विद्यालयी स्टे होम ऑनलाइन अभिनय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय के हुनर दिखाए। प्ले वर्ग में हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी के गौरवांश सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक शिवानंद लखेड़ा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विषय पर अपने अभिनय की पांच मिनट का वीडियो संस्था को मेल करना था। इसके तहत विभिन्न ग्रुपों में कोटद्वार के 135 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक महिला पतंजलि की राज्य सह प्रभारी लक्ष्मी शाह और कथावाचक अतुल कृष्ण महाराज की ओर से दिए गए अंकों के आधार पर प्ले वर्ग में हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी के गौरवांश सैनी ने प्रथम, डीएवी स्कूल के नवनीत तिवारी ने द्वितीय, लिटिल चिल्ड्रन एकेडमी की रिद्धी लखेड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग में हेड हेरिटेज एकेडमी की तुलसी जुयाल ने पहला, डीएवी स्कूल के पारस बिष्ट ने दूसरा और डीएवी स्कूल के शिवांग ध्यानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में एमकेवीएन स्कूल की कृष्णा कुकरेती, एसजीआरआर की आरुषि डोबरियाल, डीएवी की श्रेया काला, सीनियर वर्ग में टीसीजी की तानिया रावत, आरपी स्कूल की अंशिका अग्रवाल और डीएवी स्कूल की अग्रिमा मिश्रा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed