फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Garhwal Heroes Delhi and BEG Roorkee in semifinals

सेमीफाइनल में पहुंची गढ़वाल हीरोज दिल्ली और बीईजी रूड़की

Thu, 02 Jan 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Garhwal Heroes Delhi and BEG Roorkee in semifinals
राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में मैच दौरान खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करती राज्य महिला आयोग क? - फोटो : KOTDWAR
स्व शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से आयोजित ‘गढ़वाल कप’ राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के छठवें दिन दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। जिसमें गढ़वाल हीरोज दिल्ली और बीईजी रुड़की ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्व शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के मैचों का शुुुुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इससे पूर्व आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने बैंड के साथ मार्चपास्ट निकालकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पहला मैच गढ़वाल हीरोज दिल्ली और जमशेदपुर एफसी के बीच खेला गया। गढ़वाल हीरोज बेहतर खेल दिखाते हुए शुरुआत से ही आक्रामक दिखी। टीम के खिलाड़ी नीरज ने सातवें मिनट में मिली पहली फ्लैग किक को गोल पोस्ट में पहुंचाकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। 27वें मिनट में सुमन सरकार ने तेज किक मारकर गोल दागा। 31वें मिनट में टीम के कप्तान अमन थापा ने शानदार हैडर से गोल कर दिया और टीम को 3-0 की निर्णायक स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरे हॉफ के 52वें मिनट में नीरज भंडारी ने गोलकर 4-0 से मैच अपने टीम के नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच बीईजी रुड़की और मिलाट मुंबई के बीच खेला गया। बीईजी रुड़की की टीम ने शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन किया। योगेश ने पांचवें मिनट में साथी के क्रास पास पर हैडर से गोलकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 38वें मिनट में गुरलाल ने गोलकर टीम को 2-0 से बढ़ दिलाई। पहले हॉफ में मुंबई ने गोल तो किया, लेकिन सह निर्णायक द्वारा खिलाड़ी ऑफ साइड करार दिया गया, जिस कारण वह गोल नहीं माना गया। दूसरे हॉफ में रुड़की के योगेश ने 72वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम को 3-0 से जीत दर्ज कराई। इस जीत के साथ बीईजी रुड़की ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला, माया देवी पत्नी स्व शशिधर भट्ट, गायत्री भट्ट, ममता भट्ट, आशा चौहान, लक्ष्मी रावत, अरुण भट्ट, सुनील रावत, सूरत सिंह रावत, उमेश कुुमार वर्मा, महेश कुकरेती, मंजू जखमोला आदि मौजूद रहे।
आज के सेमीफाइनल मैच
पहला सेमीफाइनल गढ़वाल हीरोज दिल्ली और स्फूर्ति क्लब दिल्ली के बीच।
दूसरा सेमीफाइनल बनबसा एवं बीईजी रुड़की के मध्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed