फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Garh feast organized in schools

Kotdwar News: विद्यालयों में हुआ गढ़ भोज का आयोजन

Tue, 08 Oct 2024 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Garh feast organized in schools
कोटद्वार/दुगड्डा। पर्वतीय क्षेत्र के विद्यालयों में गढ़ भोज दिवस के मौके पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन योजना में स्थानीय खाद्य पदार्थों से तैयार भोजन परोसा गया।
विज्ञापन


दुगड्डा नगर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 व नंबर-2 में गढ़ भोज का आयोजन किया गया। दोनों विद्यालयों के बच्चों ने नगर में रैली निकालकर क्षेत्रवासियों को गढ़ भोज को दैनिक आहार में शामिल करने का संदेश दिया। विद्यालय से शुरू हुई रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी रावत ने बताया कि वर्ष 2022 से हर साल सात अक्तूबर को उत्तराखंड में गढ़ भोज का आयोजन किया जा रहा है। रैली में सहायक अध्यापिका अनुराधा राय, समर जहां और दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज सुरखेत में जागरूकता गोष्ठी, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन योजना में स्थानीय खाद्य पदार्थों से बना भोजन परोसा गया। प्रधानाचार्य एवं एनएसएस के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने गढ़ भोज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इस वर्ष गढ़ भोज दिवस का विषय गढ़ भोज से निरोगी काया पर आधारित है। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखंड के निर्देशानुसार प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में गढ़ भोज दिवस पर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मध्याह्न भोजन योजना में स्थानीय उत्पादों से उड़द की दाल की मसमणि, झंगोरे की खीर, लाल चावल और राई की हरी सब्जी परोसी गई। स्थानीय खाद्य पदार्थों से भोजन तैयार करने में विद्यालय के एमडीएम प्रभारी संजय कुमार, प्रमोद रावत और भोजन माता मंजू देवी व दिक्का देवी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed