{"_id":"66cb640a93c49e588c03a724","slug":"gang-that-stole-bells-from-temples-caught-by-police-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-485732-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा मंदिरों से घंटियां चुराने वाला गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा मंदिरों से घंटियां चुराने वाला गैंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। धुमाकोट, सतपुली थाना पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने मंदिरों से घंटियां चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा है। गिरफ्तार तीन चोरों में से एक स्थानीय युवक ही चोरी का मास्टर मांइड था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये कीमत की 44 घंटियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया है।धुमाकोट थाने में तैनात एसआई कैलाश सेमवाल और सीआईयू प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि सल्ट धुमाकोट निवासी वादिनी नीलम रावत ने थाना धुमाकोट में एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धुमाकोट क्षेत्र के प्रसिद्ध सल्ट महादेव मंदिर परिसर में लगी घंटियां कुछ दिन पूर्व चोरी कर ली हैं। वहीं, डांडा नागराजा मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद ने गत 15 अगस्त को पटवारी सर्किल कंडवालस्यूं-02 के राजस्व उपनिरीक्षक को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने प्रसिद्ध डांडा नागराजा मंदिर में लगी घंटियां चोरी कर ली हैं। धुमाकोट पुलिस और राजस्व पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर राजस्व पुलिस चौकी कंडवालस्यूं-02 में पंजीकृत अभियोग को थाना सतपुली को स्थानांतरित किया गया। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मंदिरों में हुई उक्त चोरी की घटनाओं व स्थानीय लोगों में व्याप्त रोष को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का सफल अनावरण करने के लिए टीमें गठित करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष धुमाकोट लाखन सिंह एवं सीआईयू प्रभारी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित प्रथम पुलिस टीम ने बाहरी मजदूरों एवं फड़ फेरी वालों का भौतिक सत्यापन किया। दूसरी टीम ने प्रत्येक थाने के लगभग लगभग 250 सीसीटीवी कैमरो की रिकॉर्डिंग चेक की। तीसरी टीम ने सर्विलांस की मदद से सुरागरसी का कार्य कर मुखबिरों को सक्रिय किया। सीआईयू पौडी, थाना थलीसैण व थाना धुमाकोट की संयुक्त टीम ने शनिवार शाम दुगड्डा के पास धुमाकोट की ओर से आ रही एक कार को रोका। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम नीरज कौशिक निवासी ग्राम कुलताना, थाना-सापला, जनपद रोहतक, हरियाणा बताया। वाहन में बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपनी पहचान विपिन कोहली निवासी ग्राम ढोंड़, थाना थैलीसैण जनपद पौडी गढवाल व तीसरे व्यक्ति ने अपनी पहचान मूलचंद पाल निवासी नत्थू जल्ली, थाना डेहरापुर, जनपद कानपुर, यूपी बताई। चेकिंग के दौरान वाहन में क्षेत्र के मंदिरों से चोरी हुई 44 घंटियां, कटर, ब्लेड व प्लास बरामद हुए। पूछताछ में तीनों ने डांडा नागराजा व सल्ट महादेव मंदिर से घंटियां चोरी करना स्वीकार किया।
.
चोरी की घंटियां दिल्ली और गाजियाबाद में बेचते थे तीनों आरोपी
कोटद्वार। पुलिस ने अभियुक्तों से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि विपिन कोहली मूल रूप से थलीसैंण का रहने वाला है। उसे आसपास के मंदिरों की अच्छी जानकारी है। विपिन ने अपने साथी नीरज कौशिक व मूलचंद पाल को बाहर से बुलाया। तीनों मंदिरों की रेकी करने के बाद रात में कटर, ब्लेड व प्लास की सहायता से घंटियों को चोरी कर जंगलों में इकट्ठा करते थे। बाद में इन घंटियों को दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्थानों पर बेचने का काम किया जाता था। इस बार भी आरोपी मंदिरों से चोरी की गई घंटियों को दिल्ली, गाजियाबाद बेचने के लिए ले जा रहे थे। पूर्व में भी इनके द्वारा विभिन्न गांवों के मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया गया।