फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ganesh festival begins with procession

शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का आगाज

Fri, 10 Sep 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Ganesh festival begins with procession
लैंसडौन में गणेश चतुर्थी के मौके पर कलश यात्रा निकालते लोग। - फोटो : KOTDWAR
गणेश चतुर्थी के साथ ही दस दिवसीय गणेश महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस मौके पर नगर में विभिन्न जगहों पर गणेश महोत्सव समितियों ने शोभायात्रा और कलश यात्रा निकालकर विभिन्न मंदिरों सहित पंडाल लगाकर भगवान गणेश को विराजमान किया। गणपति को मोदक का भोग लगाया गया और कीर्तन मंडलियों से जुड़ी महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए।
विज्ञापन

सिद्धिविनायक महोत्सव समिति की ओर से नजीबाबाद रोड से नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गणेश महाराज की प्रतिमा को ढोल नगाड़ों, डीजे के साथ मुख्य मार्गोँ से होते हुए गुरुनानक वेडिंग प्वाइंट में लाया गया। यहां आचार्य ओमप्रकाश शर्मा के सानिध्य में भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि विधान से विराजमान किया गया।
विज्ञापन

उधर, श्री भैरव मंदिर समिति आमपड़ाव की ओर से कलश यात्रा के बाद मंदिर में आचार्य मोहनलाल डोबरियाल के सानिध्य में भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि विधान से विराजमान किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति ने बताया कि अगले दस दिनों तक प्रतिदिन सुबह पूजा के बाद भगवान गणेश को भोग लगाया जाएगा। जबकि शाम और रात को महिलाएं भजन-कीर्तन करेंगी। इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष मोहन सिंह क्षेत्री, संरक्षक फकीर चंद्र प्रजापति, शिव कुमार, विजय कुमार प्रजापति, चांद बाबू, राम कुमार, बिरजू प्रजापति आदि मौजूद रहे। भाबर क्षेत्र में रामदयालपुर (गूलरझाला) सिद्धबली युवा मंगल दल की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिद्धबली मंदिर गुलरझाला से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए पंचायत घर रामदयालपुर स्थित पंडाल में पहुंची। यहां विधि विधान से गणेश प्रतिमा को विराजमान किया गया। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता नेगी, पार्षद राकेश बिष्ट, राजू नेगी, विकास कुकरेती, वीरेंद्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ गणपति महोत्सव शुरू
लैंसडौन। छावनी नगर लैंसडौन में पांच दिवसीय सिद्धि विनायक गणपति महोत्सव का आगाज शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। महोत्सव 14 सितंबर तक चलेगा। गणपति महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। सेवायोजन कार्यालय से शुरू हुई कलश यात्रा शहर के गांधी चौक, सदर बाजार होते हुए धर्मशाला स्थित पूजा स्थल पहुंची। यहां विधि विधान से गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर सिद्धि विनायक गणपति महोत्सव समिति के राजेश्वर गुप्ता, शिवप्रसाद, अनूप कन्नौजिया, महिपाल रावत, संदीप अग्रवाल, देवेंद्र वर्मा, मंयक अग्रवाल, मनोज वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed