फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   gairsend should be sheetkalin rajdhani

गैरसैण स्थायी और देहरादून हो शीतकालीन राजधानी

Mon, 21 Dec 2015 07:38 PM IST
देवप्रयाग
देवप्रयाग Updated Mon, 21 Dec 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
विधान सभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि पहाड़ में राजधानी बनाए बिना राज्य के लिए नीति निर्धारण किया जाना संभव नहीं है। उन्होंने गैरसैण को स्थायी और देहरादून को शीतकालीन राजधानी बनाने की बात कही। डा. मैखुरी पौष माह में होने वाली अखंड महापूजा में भाग लेने यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


सोमवार को श्री रघुनाथ मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहित समाज ने डा. मैखुरी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अखंड महापूजा प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिए अहम साबित होगी। उन्होंने महापूजा की आरती की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनके जीवन की सबसे मधुर आरती है।
विज्ञापन


देवप्रयाग को कुंभ मेले में शामिल करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री व मंत्री प्रसाद नैथानी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा संचार क्रांति के अभाव के दौर में तीर्थ पुरोहित समाज ने बदरीनाथ धाम का पूरे देश में प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने श्रवण घाट व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के क्षतिग्रस्त धर्मशाला के निर्माण को पूरा कराने का आश्वासन दिया। बदरीश पंडा पंचायत, बद्रीश युवा पुरोहित संगठन, श्री रघुनाथ मंदिर समिति व नक्षत्र वेदशाला की ओर से विधान सभा उपाध्यक्ष को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट किया। उपाध्यक्ष मैखरी ने एसबीआई के प्रबंधक रवि को बैंक का संपूर्ण कार्य हिंदी में संपादित करने व सामाजिक सहभागिता के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, रमा बल्लभ भट्ट, केके कोटियाल, नीता ध्यानी, विकास ध्यानी, हेमंत खंडूडी, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed