फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Four Anganwadi workers will thunder in Doon

चार जनवरी को देहरादून में गरजेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Tue, 31 Dec 2019 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four Anganwadi workers will thunder in Doon
सात सूत्री मांगों को लेकर कोटद्वार तहसील में धरना देते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सात सूत्री मांगों को लेकर कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इस मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, सेविकाओं और संगठन की सदस्यों से चार जनवरी को देहरादून में आयोजित रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी, आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाकर 18 हजार करने समेत सात सूत्री मांगों के लिए मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन ने कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर हठधर्मिता अपनाने का आरोप लगाते हुए, कहा कि पिछले 20 दिसंबर की दून रैली के बाद भी प्रदेश सरकार कार्यकर्ताओं की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिसके कारण चार जनवरी को एक बार फिर प्रदेशभर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दून में अपनी ताकत का अहसास कराएंगी। धरना-प्रदर्शन में आंगनबाड़ी संगठन की पूर्व जिलाध्यक्ष बसंती रावत, प्रभा जोशी, ब्लाक अध्यक्ष सुनीता देवी, अनामिका चौधरी, विनीता, संपत्ति देवी, सुशीला देवी, सावित्री देवी, हेमलता देवी, मंजू देवी, अनीता बिष्ट, मुन्नी रावत, उषा देवी, सविता, उषा गोस्वामी, रोशनी, रिहाना, गीता भट्ट, रेखा भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed