फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Former soldiers angry over assault on a soldier at toll plaza

Kotdwar News: टोल प्लाजा में सैनिक के साथ हुई मारपीट से पूर्व सैनिकों में रोष

Tue, 19 Aug 2025 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Former soldiers angry over assault on a soldier at toll plaza
कोटद्वार। यूपी के मेरठ में टोल प्लाजा में सेवारत सैनिक पर जानलेवा हमले की घटना से पूर्व सैनिकों में गहरा रोष है। पूर्व सैनिकों ने घटना की निंदा करते हुए टोल प्लाजा संचालक पर एक करोड़ का जुर्माना लगाने के साथ ही आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर केशर सिंह बिष्ट ने कहा कि 17 अगस्त को मेरठ के टोल प्लाजा में हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना से पूर्व सैनिकों में गहरा रोष है। कहा कि पहचान पत्र दिखाने व फ्लाइट के कागजात दिखाने के बाद भी यह घटना घटी है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। कहा कि एनएचएआई की ओर से टोल प्लाजा संचालक पर लगाया गया 20 लाख का जुर्माना काफी कम है। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों को तीन माह के भीतर कठोर सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने टोल प्लाजा के मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक करोड़ का जुर्माना लगाने और आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed