फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   former palika presedent sick

कोतवाली में बीमार पड़ी पूर्व पालिकाध्यक्ष, अस्पताल में भर्ती

Thu, 07 Jan 2016 06:56 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Thu, 07 Jan 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
मुस्कान ज्योति कूड़ा निस्तारण योजना में घोटाले की आरोपी कोटद्वार नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष शशि नैनवाल न्यायिक हिरासत के दौरान बुधवार रात कोतवाली में बीमार पड़ गईं। बृहस्पतिवार को उन्हें पुलिस पौड़ी जेल लेकर जाने वाली थी। पुलिस के अनुसार पूर्व पालिकाध्यक्ष ने शुगर बढ़ने और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत की थी, जिस पर 108 एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से एसीजेएम कोर्ट में उनके बीमार पड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी गई है। अस्पताल में भर्ती होने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में भाजपाई उनके हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। न्यायिक हिरासत में होने के कारण पुलिस ने उनसे किसी को नहीं मिलने दिया। बुधवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष नैनवाल ने हाईकोर्ट के आदेश पर यहां एसीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए पौड़ी जेल भेजने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए। कोतवाल जेएस पुंडीर ने बताया कि अंधेरा होने के कारण बुधवार शाम को उन्हें पौड़ी नहीं ले जाया जा सका। बुधवार रात को एक महिला और पुरुष कांस्टेबल की देखरेख में उन्हें थाने में रखा गया। रात करीब साढ़े दस बजे पूर्व पालिकाध्यक्ष ने ब्लड प्रेशर और शुगर की शिकायत की थी। उनकी परेशानी को देखते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए भर्ती करा दिया है। पूरे घटनाक्रम की सूचना एसीजेएम कोर्ट को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed