फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Forest guard attacked by wild elephant in Kalagarh Tiger Reserve, condition critical

Kotdwar News: कालागढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी ने वन आरक्षी को पटका, हालत गंभीर

Tue, 22 Oct 2024 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Forest guard attacked by wild elephant in Kalagarh Tiger Reserve, condition critical

विज्ञापन
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग क्षेत्र में जंगली हाथी ने एक वन आरक्षी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चार अन्य वनकर्मी हाथी के हमले में बाल-बाल बचे। घायल वन आरक्षी को प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।



कालागढ़ टाइगर रिजर्व के सोना नदी रेंज के जंगल क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद कुछ वनकर्मी गश्त कर रहे थे। यह क्षेत्र हाथी बहुल क्षेत्र है। पांच सदस्यीय गश्ती दल के बीच अचानक से एक विशालकाय जंगली हाथी आ धमका। हाथी ने वन कर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। पहले ही हमले में हाथी ने 25 वर्षीय वन आरक्षी विवेक पुंडीर को सूंड में लपेटकर पटक दिया। विवेक को बचाने के लिए कुछ कदम के फासले पर अन्य वनकर्मियों ने शोर मचाया तो हाथी उनकी ओर भी दौड़ा। जैसे-तैसे वनकर्मियों ने जान बचाई और हाथी को खदेड़ा। साथी ही वनकर्मी घायल वन आरक्षी विवेक पुंडीर को लेकर कुछ ही फासले पर तूनो चौकी पहुंचे और घटना की सूचना कालागढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


घायल वनकर्मी को देर शाम बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया। सोना नदी उप प्रभाग की एसडीओ अनामिका बुकरवान एवं अदनाला रेंज की एसडीओ शिप्रा वर्मा ने घायल की कुशलता ली। एसडीओ शिप्रा वर्मा ने बताया कि मूलरूप से टिहरी गढ़वाल के जौनपुर निवासी विवेक पुंडीर तूनो चौकी के अंतर्गत तैनात हैं। गश्त के दौरान उन पर हाथी ने हमला किया। उनकी बाईं पसलियों में मल्टीपल फ्रैक्चर है। हाथी के दांत के हमले से बाएं हाथ पर काफी चोट आई है। एम्स ऋषिकेश में विवेक का ऑपरेशन किया गया है। वहीं, इस घटना के बाद से वन क्षेत्र में गश्त पर जाने वाले वनकर्मियों को हर समय सचेत रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed