{"_id":"60c0c1268ebc3e36e6325cbf","slug":"forest-department-will-remove-debris-from-malan-and-sukhro-river-kotdwar-news-drn3810699166","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग मालन व सुखरो नदी से हटाएगा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग मालन व सुखरो नदी से हटाएगा मलबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सत्र होते ही वन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मालन और सुखरो नदियों को वन क्षेत्र में चैनलाइजेशन कराने की जिम्मेदारी वन विभाग ने संभाल ली है। इन दोनों नदियों से जल्द मलबा हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से मानसून सत्र में किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि वन क्षेत्र में बहने वाली मालन और सुखरो नदियों में मलबा हटाने (चैनलाइजेशन) का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। सुखरो नदी हर साल उफनाते हुए ध्रुवपुर से लेकर सिमलचौड़ मोटर पुल तक आसपास की आबादी को नुकसान पहुंचाती है। वन क्षेत्र में रेत बजरी और आरबीएम का उठान न होने के कारण यहां नदी का तल काफी ऊंचा हो गया है। वन क्षेत्र होने के कारण यहां रिवर ट्रेनिंग के बजाय केवल नदी का मलबा दोनों साइड लगाकर चैनलाइजेशन का कार्य करवाया जाता है।
मालन नदी के उफनाने से कण्वाश्रम से लेकर कोटला, गोरखपुर, नंदपुर, पदमपुर मोटाढांक और देवरामपुर तक बाढ़ और भू कटाव का खतरा बना रहता है। क्षेत्र में वन विभाग की ओर से ही चैनलाइजेशन कराने की तैयारी है। डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि कोटद्वार दुगड्डा के बीच नेशनल हाईवे पर खतरे का सबब बने पेड़ों को भी हटा लिया जाएगा। पूरे मानसून सत्र में वन विभाग अलर्ट मोड पर रहेगा।