फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Forensic team collected evidence from the crime scene, policeman suspended

Kotdwar News: फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 08 Sep 2025 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Forensic team collected evidence from the crime scene, policeman suspended

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। रुड़की के गंगनहर थाने में तैनात पुलिसकर्मी हरेंद्र सिंह की सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग की घटना में परिवार की दो महिलाओं के घायल होने के मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है। हरिद्वार पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। उधर, कोटद्वार भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभागीय मामला होने के कारण कोटद्वार पुलिस मामले की जांच रिपोर्ट हरिद्वार जिला पुलिस को भेजेगी।


सोमवार को श्रीनगर से एसआई लक्ष्मी सकलानी के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने करीब दो घंटे तक गहन निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। स्थानीय पुलिस की ओर से रविवार को ही घटनास्थल को सील कर दिया गया था। कोटद्वार पुलिस ने पुलिस कर्मी की सर्विस रिवाल्वर कब्जे में ले ली है। रविवार दिन में हुई इस घटना में पुलिस कर्मी हरेंद्र की पत्नी लक्ष्मी देवी और भाभी पुनीता देवी घायल हो गई थी। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरेंद्र अपने पितरों का श्राद्ध करने घर आया था। रविवार दिन में संदिग्ध हालात में उसकी सर्विस रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली फर्श से टकराते हुए उसकी पत्नी और पास में खड़ी भाभी पर जा लगी थी। दोनों घायल महिलाओं को उपचार के बाद बिजनौर के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उधर, मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है। जिसमें गंगनहर थाना पुलिस की ओर से एसएसपी हरिद्वार को भेजी गई रिपोर्ट के बाद आरोपी पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम के साथ कण्वघाटी चौकी इंचार्ज एसआई दीपक सिंह पंवार, हेड कांस्टेबल सूर्यमोहन, कांस्टेबल सज्जन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed