फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   forcely sets setup box

जबरन सेट टॉप बाक्स लगाने पर भड़के ग्रामीण

Mon, 11 Jan 2016 10:15 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Mon, 11 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश पर कोटद्वार शहर, अर्द्ध नगरीय क्षेत्र काशीरामपुर और पदमपुर सुखरौ में टीवी  डिजिटाइजेशन की विसंगतियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन सेट टॉप बॉक्स लगाने के विरोध में शिवपुर, मानपुर, ध्रुवपुर, लालपुर, सिताबपुर, बालासौड़ समेत कई गांवों के लोगों ने यहां तहसील मुख्यालय पर जिला प्रशासन और मनोरंजन कर विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जबरन सेट टॉप बाक्स लगाने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर कोटद्वार तहसील पहुंचे जिला मनोरंजन कर अधिकारी एसएस बिष्ट और वरिष्ठ मनोरंजन कर अधिकारी एचएस रौतेला को शहर से सटे ग्रामीणों और एक केबल आपरेटर से जुड़े लोगों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने उनका घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सरोज बहुखंडी, पूनम तिवारी, रवींद्र बिष्ट, श्याम सिंह, बिपिन डोबरियाल, अजय रावत, ओमप्रकाश, प्रमोद डोबरियाल समेत कई ग्रामीणों ने एक केबिल आपरेटर पर डिजिटाइजेशन के मामले में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि संबंधित केबल आपरेटर द्वारा उपभोक्ताओं को सेट टॉप बाक्स के बिल भी नहीं दिए जा रहे है।
विज्ञापन

उधर, जिला मनोरंजन कर अधिकारी एसएस बिष्ट ने बताया कि केबल आपरेटरों को डिजिटाइजेशन के मानकों से अवगत करा दिया गया है। फिलहाल शहर और गांव सभी जगह एनालॉग प्रसारण जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीटीएच से केबल नेटवर्क प्रसारण नहीं करने दिया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र, पदमपुर सुखरौ और काशीरामपुर में सेट टॉप बाक्स  लगाने का कार्य जारी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed