{"_id":"edc02fa42b0f564fc1cf73bc0e51c310","slug":"football-compition-from-17-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता 17 से
पौड़ी
Updated Sat, 02 Jan 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोट ब्लाक में 17 जनवरी से राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 14 जनवरी से टीमों का पंजीकरण होगा। विजेता टीम को 31 हजार और उप विजेता को 21 हजार की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
सितोनस्यूं क्रीड़ा समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 जनवरी से कोट मैदान में फुटबाल टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया। इसमें राज्य व ग्राम पंचायत स्तर की आठ-आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट 17 से 24 जनवरी तक चलेगा। मैच के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष तामेश्वर आर्य, कोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह, भागचंद्र आदि मौजूद थे।