फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Football: Baluni Public School team won the final match

फुटबाल : बलूनी पब्लिक स्कूल की टीम ने जीता फाइनल मैच

Sun, 18 May 2025 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Football: Baluni Public School team won the final match

विज्ञापन
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से विद्यालय के खेल मैदान में चल रही तीन दिवसीय बलूनी कप अंतरविद्यालयी फुटबाल टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण मेजबान विद्यालय बलूनी पब्लिक स्कूल ने जीत लिया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बलूनी पब्लिक स्कूल की टीम ने कांवेंट स्कूल को हराया। शनिवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बलूनी पब्लिक स्कूल (ए) ने बलूनी पब्लिक स्कूल (बी) को 2-1 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला कांवेंट स्कूल और बाल भारती स्कूल के बीच खेला गया। मैच की समाप्ति तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पेनल्टी शूट आउट में कांवेंट स्कूल ने 1-0 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बलूनी पब्लिक स्कूल और कांवेंट स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के पहले हाफ के 13वें मिनट में बलूनी पब्लिक स्कूल के कप्तान ध्रुव रावत ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के अंत तक कान्वेंट स्कूल की टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह बलूनी पब्लिक स्कूल ने फाइनल मुकाबला 1-0 के अंतर से जीतकर बलूनी कप अपने नाम कर लिया।मुख्य अतिथि शहीद मनदीप सिंह बिष्ट (सेना मेडल) की माता सूमा देवी, अति विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच एवं पौड़ी फुटबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील रावत, विशिष्ट अतिथि कारगिल हीरो कर्नल चंद्रीपाल पटवाल (रि.), गब्बर सिंह कैंप कौड़िया के सूबेदार मेजर शैलेंद्र मोहन बिष्ट ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम में बलूनी स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। टूर्नामेंट में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की 22 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed