फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Food expert Preeti Balodi won first prize in the cooking competition.

Kotdwar News: पाक कला प्रतियोगिता में भोजन माता प्रीति बलोदी रहीं प्रथम

Wed, 24 Dec 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 24 Dec 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
Food expert Preeti Balodi won first prize in the cooking competition.
कोटद्वार। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सुखरो में बुधवार को भोजन माताओं की ब्लॉकस्तरीय पाक कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय झटरी की भोजन माता प्रीति बलोदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पीएम श्री जीजीआईसी कोटद्वार की प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित पाक कला प्रतियोगिता में दुगड्डा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आई भोजन माताओं ने उड़द, राजमा, चावल मिक्स वेज, झंगोरे की खीर आदि व्यंजन तैयार किए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय झटरी की भोजन माता प्रीति बलोदी, राप्रावि फतेहपुर की भोजन माता मंगली देवी, राप्रावि सिताबपुर की भोजन माता मीनाक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका प्रधानाध्यापिका मंजू कुलाश्री, पुष्पा वर्मा, छात्र विशाल ध्यानी और इल्मा ने निभाई। समापन समारोह में समस्त विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पीएम पोषण मध्याह्न भोजन योजना कार्यक्रम सहयोगी सुधीर अग्रवाल, बीआरसी समन्वयक उमा बुड़ाकोटी, उमेश कुमार वर्मा, प्रकाश लाल, राजेंद्र प्रसाद केष्टवाल, लक्ष्मण सिंह, आशीष, संदीप नेगी, नरोत्तम रावत, प्रतिभा, जाहिद अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed