फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   folk dance and folk song on garh culture

लोकनृत्यों और गीतों में दिखाई गढ़ संस्कृति

Mon, 21 Dec 2015 07:24 PM IST
बैजरो (कोटद्वार)
बैजरो (कोटद्वार) Updated Mon, 21 Dec 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्यों व गीतों के माध्यम से गढ़ संस्कृति की झलक दिखाई। मौका था सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन बैजरो की ओर से आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का। प्रतियोगिता में ग्राम सभा बंगार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय वर्ग में जयानंद भारतीय जूनियर हाईस्कूल पंचपुरी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज फरसाडी के प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में थड़या, चोंफला, खुदेड व पारंपरिक लोकगीतों-नृत्यों की धूम रही। गीतों में महिला मंगल दलों ने पलायन, जिला निर्माण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर गीतों के माध्यम से तंज कसे। गुरू रामराय पब्लिक स्कूल बैजरो के गीत बारा मैनों की बारामास गाई.. , गाने ने खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में महिला मंगल दल बंगार ने प्रथम, ग्राम गढ़कोट ने दूसरा और ग्राम पंचायत नोगांव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय वर्ग में जयानंद भारतीय जूनियर हाईस्कूल पंचपुरी ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज बैजरो ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज फरसाडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम  के दौरान ग्रामपंचायत पंचराड की बालिकाओं को जिला पौड़ी में आयोजित बालिकाओं की जिला स्तरीय गीत व नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने पर समिति के पदाधिकारी और ब्लाक प्रमुख कविता पोखरियाल ने सम्मानित कर जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष चित्र सिंह कंडारी, जिला पंचायत सदस्य जयदीप नेगी, मेहरबान सिंह रावत, धीरज सिंह आर्य, विजयसिंह रावत, ख्यात सिंह, प्रेम सिंह और मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed