फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fogging should be done regularly to prevent dengue: DM

डेंगू की रोकथाम के लिए नियमित रूप से हो फॉगिंग : डीएम

Fri, 27 Sep 2024 04:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
Fogging should be done regularly to prevent dengue: DM

विज्ञापन
कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नगर निगम सभागार कोटद्वार में डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने डेंगू की रोकथाम के लिए कोटद्वार में अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को नियमित रूप से फॉगिंग करने के निर्देश भी दिए।




बुधवार देर शाम को डीएम ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व नगर निगम को डोर-टू-डोर सर्वे में मिले मच्छर के लार्वा वाले स्थानों को नियमित सैनिटाइज करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नगर निगम प्रशासन को शहर में नियमित रूप से फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक वार्डों में जाकर लोगों को सावधानी बरतने, रुके हुए पानी को साफ करने सहित अन्य के प्रति जागरूक करने को कहा। बैठक में नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में नियमित रूप से डेंगू नियंत्रण के लिए फॉगिंग की जा रही है। साथ ही नालियों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग का छिड़काव सहित अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोटद्वार में अभी तक डेंगू के कुल 61 केस मिले हैं। जिसमें से 23 ठीक हो गए हैं, जबकि 13 व्यक्तियों का घर में व 4 व्यक्तियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इससे पूर्व डीएम ने मालन नदी में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सोहन सिंह सैनी, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed