फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Flurries on giving connections to the drinking water line of the locality

मोहल्ले की पेयजल लाइन से कनेक्शन देने पर भड़के लछमपुर के लोग

Mon, 15 Jul 2019 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Flurries on giving connections to the drinking water line of the locality
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत लछमपुर पश्चिम के लोगों ने उनकी कालोनी में बिछाई गई पेयजल लाइन से अनधिकृत रूप से मोहल्ले के पास में ही बसी नई कालोनी के लोगों को कनेक्शन देने पर गहरा रोष जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नए कनेक्शन आवंटित होने से उन्हें पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा। मामले में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को भाबर क्षेत्र के अंतर्गत लछमपुर पश्चिम के लोग तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि एक प्रोपर्टी डीलर ने मोहल्ले के पास में ही स्थित भरतनगर में 50 बीघा भूमि पर प्लाटिंग की है। उक्त भूमि पर बन रहे भवनों के स्वामियों को जल संस्थान द्वारा उनके मोहल्ले के लिए बिछाई गई तीन इंची लाइन से कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कहा कि पूर्व में कनेक्शन आवंटित करने पर लोगों ने इसका पुरजोर विरोध किया था, जिस पर जल संस्थान के अधिकारियों ने भविष्य में उक्त पेयजल लाइन से कनेक्शन आवंटित नहीं करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन उसके बाद विभाग द्वारा पेयजल लाइन से लगातार कनेक्शन आवंटित किए जा रहे हैं। ज्ञापन में लोगों ने भरतनगर में हुई प्लाटिंग में बसने वाले नए लोगों को उक्त पेयजल लाइन से कनेक्शन न देने की मांग की है। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने लोगों को मामले में जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में सीमा भंडारी, शर्मिला देवी, विजय कुकरेती, अंजू देवी, राजेश कुकरेती, राजाराम केष्टवाल, कमलेश्वरी देवी, सुनीता देवी, कमला देवी, पूनम कुकरेती, विनीता रावत, मनीष रावत, रोशनी देवी, पिंकी केष्टवाल, गौरव केष्टवाल, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, सरोज देवी, लीला देवी, जयमल सिंह, मीनाक्षी, प्रमिला भंडारी, यशोदा देवी, पन्ना लाल व भारत कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed