{"_id":"608d425c8ebc3e8d927d4f46","slug":"flames-erupt-in-the-forest-of-gularzhala-and-kumbhichaod-beet-kotdwar-news-drn3777644131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूलरझाला और कुंभीचौड़ बीट के जंगल में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूलरझाला और कुंभीचौड़ बीट के जंगल में भड़की आग
विज्ञापन
क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण एक बार फिर से लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल सुलगने लगे हैं। शुक्रवार देर शाम से कोटद्वार रेंज के अंतर्गत गुलरझाला बीट और कुंभीचौड़ बीट के जंगल में आग धधक गई। गूलरझाला के जंगल में वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है, जबकि कुंभीचौड़ के जंगल में लगी आग पर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने काबू पाया।
शुक्रवार शाम को क्षेत्र का तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण कण्वाश्रम और गूलरझाला बीट के जंगल दो दिन से धधक रहे हैं। इससे पहले कि वन कर्मी आग पर काबू कर पाते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। भीषण आग में कई पेड़ और पौध जलकर राख हो गए। वन कर्मियों ने आग को बुझाने के प्रयास किए, लेकिन तेज आग में जंगल के अंदर जाने की उनकी हिम्मत नहीं हुई। रातभर लगी आग में करीब एक हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान हुआ है।
उधर, शुक्रवार शाम करीब सात बजे कुंभीचौड़ मनकामेश्वर मंदिर के ऊपर जंगल में तेज आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही वन कर्मी आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने जंगल के ऊपरी हिस्से में फायर लाइन काटकर कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की। इस दौरान आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
कोटद्वार के रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल ने बताया कि गूलरझाला में करीब एक हेक्टेयर वन को नुकसान हुआ है। कुुंभीचौड़ बीट की आग को वन कर्मियों ने बुझा दिया था। जंगल को आग से बचाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि जंगल में आग लगाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।