फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Five women who did remarkable work were honored

Kotdwar News: उल्लेखनीय कार्य करने वाली पांच महिलाओं को किया गया सम्मानित

Sun, 09 Mar 2025 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Five women who did remarkable work were honored

विज्ञापन
कोटद्वार। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पांच महिलाओं को रोटरी क्लब कोटद्वार की ओर से सम्मानित किया गया। रविवार को रोटरी सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह का उद्घाटन तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने की जरूरत है। रोटरी अध्यक्ष गुरुबचन सिंह ने कहा कि हमें महिला सशक्तीकरण के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। सचिव डीपी सिंह, संयोजक ज्योति स्वरूप उपाध्याय, विजय कुमार माहेश्वरी, मोनिका अग्रवाल, लतिका गोयल, सीमा उपाध्याय ने विचार रखे। कार्यक्रम में तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्या डाॅ. उमा रावत, प्रशासक व प्रोजेक्ट प्रबंधक रीतांशी धस्माना,आंगनबाड़ी व सामाजिक कार्यकर्ता ऊषा गोस्वामी, चरक इंडिया की डायरेक्टर व समाजसेवी डाॅ. माधुरी डबराल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शरतचंद गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में सचिन गोयल, अमित अग्रवाल, कमल गुप्ता, अनीत चावला, अनिल भोला, कुलदीप अग्रवाल और प्रतिभा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


वहीं, महिला पतंजलि योग समिति की ओर से लालपुर में हुए कार्यक्रम में राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ स्वावलंबी भी बनना होगा। सोनिया ध्यानी के संचालन में हुए कार्यक्रम में टीसीजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नीना घिल्डियाल, बीना रावत, तीलू रौतेली विचार मंच के अध्यक्ष बालासौड़ पार्षद नीरूबाला खंतवाल, के एंड बी डांस एकेडमी की बबीता कुकरेती, किरण कुकरेती, वीरा काला, अनिता, सुमित्रा, कविता, वंदना, पूनम, कुसुम, शशि और मंजू आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed