फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Five thousand rupees looted from Beldar after being attacked with stone

पत्थर से हमलाकर बेलदार से लूटे पांच हजार रुपये

Mon, 23 Mar 2020 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees looted from Beldar after being attacked with stone
सुखरो नदी में बेलदारी का काम कर रहे एक मजदूर को उसी के एक साथी ने पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। घायल मजदूर को हां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मजदूर का आरोप है कि आरोपी उससे पांच हजार रुपये लूटकर भाग गया।
विज्ञापन

ग्राम मुडियानारा, थाना गंजपुर मौजा जिला कासगंज (यूपी) हाल निवासी सिमलचौड़ विकेश कुमार (18) पुत्र सुरेश कुमार को उसके परिजनों ने रविवार देर शाम बेस अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल विकेश ने बताया कि वह सुखरौ नदी में बेलदारी का काम करता है। रविवार शाम को छह बजे वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। इस दौरान एक साथ मजदूर ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से वारकर घायल कर दिया। आरोपी उससे पांच हजार रुपये भी लूटकर ले गया। बाजार चौकी इंचार्ज कमलेश शर्मा ने बताया कि मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed