फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Five shopkeepers sit in the police station, challan bitten

पांच दुकानदारों कोतवाली में बैठाया, काटा चालान

Tue, 24 Mar 2020 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Five shopkeepers sit in the police station, challan bitten
लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने शहर के संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान अनावश्यक रूप से खुली दुकानों पर लगी भड़ी को देखते हुए पुलिस पांच दुकानदारों को कोतवाली ले आई। यहां चालान काटने के बाद सख्त हिदायत के साथ पुलिस ने दुकानदारों को छोड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह दस बजते ही एसडीएम योगेश मेहरा और एएसपी प्रदीप राय के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने शहर के गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड, झंडाचौक, लकड़ी पड़ाव, झूला बस्ती का जायजा लिया। एएसपी और एसडीएम ने कोटद्वार शहर में खुली दुकानों को बंद करने और एक दुकान में भीड़ लगाने पर कई लोगों फटकार लगाई। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकान में चार व्यक्ति से अधिक खड़ा होने और मनमाना दाम वसूलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। साथ ही पुलिस पांच दुकानदारों को गैर जरूरी दुकान खोलने और दुकानों के अंदर भीड़ एकत्र करने कर थाना ले गई। चालान के बाद दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इस अवसर पर सीओ अनिल जोशी, कोतवाल मनोज रतूड़ी, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी और अंकिता जोशी सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed