फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Five more people got corona infected in Kotdwar Bhabar

कोटद्वार भाबर में पांच और लोग कोरोना संक्रमित, दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए

Fri, 07 Aug 2020 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Five more people got corona infected in Kotdwar Bhabar
कोटद्वार। कोटद्वार शहर और भाबर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों के पांच नए मामले सामने आए हैं। उन्हें कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भाबर के पदमपुर मोटाढांक और गोरखपुर क्षेत्र में दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं। यहां जनसामान्य की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला केस बेस अस्पताल कोटद्वार की कोरोना संक्रमित एक नर्स के घर में काम करने वाली महिला से जुुड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुछ दिन पूर्व उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिली है। वह कोरोना संक्रमित पाई गई है। उसे बेस में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। दूसरा मामला कोटद्वार भाबर के वार्ड का है। यहां भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए दो महिलाओं समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग ने उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है। सीएमओ पौड़ी मनोज बहुखंडी ने बताया कि वर्तमान में जिले में 55 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार भाबर में संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत एसडीएम योगेश मेहरा ने गोरखपुर और पदमपुर क्षेत्र में दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाते हुए बैरिकेडिंग करा दी है। उधर, सीएमओ पौड़ी मनोज बहुखंडी ने लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने समेत कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटाढांक के पार्षद सौरव नौडियाल ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए व्यापारियों ने दुर्गापुर से लेकर मोटाढांक तक के सभी बाजारों को एक सप्ताह के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed