{"_id":"66f68af12116c50bff044a24","slug":"five-dengue-patients-found-condition-of-two-other-patients-under-treatment-deteriorated-referred-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-511347-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डेंगू के पांच मरीज मिले, उपचाराधीन दो अन्य मरीजों की हालत बिगड़ी, किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डेंगू के पांच मरीज मिले, उपचाराधीन दो अन्य मरीजों की हालत बिगड़ी, किया रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बेस अस्पताल में कराई गई जांच में डेंगू के चार समेत नगर क्षेत्र में कुल पांच नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, अस्पताल में उपचाराधीन दो डेंगू पीड़ितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीमें लगातार आमजन को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं।
बेस अस्पताल के डेंगू कंट्रोल रूम की नोडल अधिकारी डॉ. चारू रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को अस्पताल में कराई गई जांच में नींबूचौड़ निवासी 13 वर्षीय किशोर और 18 वर्षीय युवक, घमंडपुर निवासी 68 वर्षीय वृद्धा व 33 वर्षीय व्यक्ति डेंगू से पीड़ित मिले। वहीं, सेंधीखाल निवासी 23 वर्षीय के भी डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। एक को उपचार के बाद बाद घर ले जाया गया, जबकि चार डेंगू पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, अस्पताल में भर्ती कांडाखाल क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय डेंगू पीड़ित महिला में लिवर इंफेक्शन होने पर महिला के पेट में दर्द होने और रॉबर्ट कॉलोनी निवासी डेंगू पीड़ित 28 वर्षीय युवक की नाक से रक्तस्राव होने के साथ दोनों की हालत गंभीर हो रही थी। जिसके चलते दोनों को 108 एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, डेंगू को लेकर डीएम द्वारा स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम को और भी गंभीरता बरतने, क्षेत्रों में फॉगिंग कराने और डेंगू लार्वा नहीं पनपने देने के लिए तत्पर रहने के कड़े निर्देश देने के बाद से टीमें अलर्ट मोड हैं।
विज्ञापन