फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Five corona infected died in Kotdwar

कोटद्वार में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत

Wed, 05 May 2021 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Five corona infected died in Kotdwar
नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में अब कोरोना संक्रमित लोगों की मौत होनी शुरू हो गई है। बुधवार को सीएमओ पौड़ी के कोरोना वार रूम से मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार क्षेत्र में पांच लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के धनीश फार्म क्षेत्र की एक 72 वर्षीय वृद्धा को दो मई को बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम को उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। रामनगर कालोनी नजीबाबाद रोड क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत के चलते तीन मई को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसकी चार मई की रात को मौत हो गई। मवाकोट निवासी एक 68 वर्षीय वृद्ध को चार मई को भर्ती किया गया था, उनकी पांच मई को दोपहर बाद मौत हो गई है। धनीश फार्म निवासी 72 वर्षीय एक वृद्धा को तीन मई को भर्ती किया गया था। उसकी पांच मई को दोपहर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। इसके अलावा डाडामंडी क्षेत्र के एक 65 वर्षीय व्यक्ति को एक मई को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया गया था। उसकी चार मई की शाम को मौत हो गई है। सभी मृतक कोरोना पॉजिटिव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed