फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Five children of tiger affected Bakharoti village will study in the village from 17

Kotdwar News: 17 से गांव में ही पढ़ेंगे बाघ प्रभावित बखरोटी गांव के पांच बच्चे

Sat, 15 Mar 2025 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Five children of tiger affected Bakharoti village will study in the village from 17

विज्ञापन
कोटद्वार/धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लॉक के बाघ प्रभावित बखरोटी गांव के बच्चों को अब पढ़ाई के लिए चार किमी दूर उच्च प्राथमिक विद्यालय कमेड़ा नहीं जाना पड़ेगा। गांव के पांचों बच्चे अब कुछ समय के लिए गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ही पढ़ाई करेंगे। ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।विगत 8 मार्च को नैनीडांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बखरोटी के जमूण तोक में बाघ के हमले में गुड्डी देवी की मौत हो गई थी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। गांव के पांच बच्चे पढ़ने के लिए चार किमी दूर उच्च प्राथमिक विद्यालय कमेड़ा जाते हैं। घटना के बाद से ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने व लाने के लिए जा रहे हैं। गत 11 मार्च को गंगोली गांव में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपकर हमलावर बाघ के पकड़े जाने तक बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था गांव में ही करने की मांग की थी। ग्राम प्रधान बखरोटी सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में उपखंड शिक्षा अधिकारी नैनीडांडा वर्षा भारद्वाज ने सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों के पढ़ाई की व्यवस्था गांव में ही कर दी है। सोमवार से विद्यालय के दोनों शिक्षक गांव के प्राथमिक विद्यालय में ही बच्चों को पढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार बाघ दिख रहा है। कहा कि शुक्रवार शाम को पांच बजे जूनियर हाईस्कूल कमेड़ा के पास निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में कार्य कर रहे मजदूरों ने दो बाघ देखे। उन्होंने शोर मचाया, जिस पर दोनों बाघ वहां से भाग गए। कहा कि क्षेत्र में बाघ की दहशत बनी हुई है।




उधर, केटीआर के मंदाल रेंज के क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि जमूण गांव में लगाए गए कैमरा ट्रेप में अभी तक बाघ की मूवमेंट नजर नहीं आई है। क्षेत्र में मुनादी कर लोगों से अकेले आवाजाही करने के बजाय समूह में आवाजाही करने, रात को घरों की लाइटें जलाकर रखने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed