फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Firecracker shops will be set up only at two places on Najibabad and Devi Road, traders busy in making licenses.

Kotdwar News: नजीबाबाद व देवी रोड पर दो जगह ही लगेंगी पटाखे की दुकानें, लाइसेंस बनाने में जुटे व्यापारी

Fri, 25 Oct 2024 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Firecracker shops will be set up only at two places on Najibabad and Devi Road, traders busy in making licenses.

विज्ञापन
कोटद्वार। पुलिस और प्रशासन की ओर से पटाखों की फुटकर बिक्री के लिए नजीबाबाद रोड और देवी रोड स्थित विजय गार्डन में स्थान चिह्नित किए हैं। इस बीच पटाखा व्यापारियों ने इन दोनों स्थानों पर लाइसेंस के लिए आवदेन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि केवल दो फायर टेंडर होने के कारण शहर में उक्त चयनित दो जगहों पर ही पटाखे की फुटकर बिक्री की जा सकेगी। शहर की दुकानों में थोक विक्रेता पटाखे नहीं बेच सकेंगे। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।दो दिन पहले ही कोतवाली में एएसपी जया बलोनी की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों की बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई थी। प्रशासन की ओर से दोनों जगहों को फाइनल करने के बाद गत दिवस कुछ व्यापारी एसडीएम से मिले थे। उन्होंने देवी रोड के प्रगति मैदान में भी पटाखे की अनुमति लगाने की मांग की, लेकिन प्रशासन से उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल पाया था।
इसके बाद दोनों जगहों में पटाखे की दुकानें लगाने के लिए व्यापारियों की ओर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। व्यापारी लाइसेंस बनाने के लिए शुक्रवार को तहसील और थाने के चक्कर लगाते हुए नजर आए। एक व्यापारी ने बताया कि इस बार लाइसेंस बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस और अग्निशमन विभाग की एनओसी मांगी गई है।
विज्ञापन




एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि पटाखे की बिक्री के लिए नजीबाबाद रोड के एक खाली प्लॉट और देवी रोड स्थित विजय गार्डन में स्थान चिह्नित किए गए है। पटाखे के थोक व्यापारियों को गोदाम से ही खरीद फरोख्त करने और सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed