फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Firecracker shops will be set up in only two places in the city and Bhabar.

Kotdwar News: शहर और भाबर में दो ही स्थानों में लगेंगी पटाखे की दुकानें

Tue, 22 Oct 2024 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Firecracker shops will be set up in only two places in the city and Bhabar.

विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली में व्यापारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में पुलिस प्रशासन ने दीपावली पर्व के दौरान सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील की। कहा कि अग्निशमन विभाग की ओर से पटाखों के लिए दो स्थान चिह्नित किए गए हैं। स्थलीय निरीक्षण के बाद पटाखे लगाने के लिए चिह्नित स्थलों को फाइनल किया जाएगा।मंगलवार को एएसपी जया बलोनी ने बैठक ली। बताया कि कहा कि अग्निशमन विभाग के पास दो ही फायर टेंडर हैं, जिसे देखते हुए उनकी ओर से शहर के भीतर पटाखों के लिए नजीबाबाद रोड और देवी रोड पर विजय गार्डन को चिह्नित किया गया है। स्थलीय निरीक्षण के बाद पटाखे लगाने के लिए चिह्नित स्थलों का फाइनल किया जाएगा। कहा कि बाहर से आने वाले व्यापारियों का सत्यापन किया जाएगा और झंडाचौक में फड़ों के लिए जगह आवंटित नहीं की जाएगी।



इस जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने अपने सुझाव भी रखे। व्यापारियों ने दीपावली पर्व पर भीड़ अधिक होने के कारण टप्पेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त कराने की मांग की। इसके अलावा मालवीय उद्यान और पुराना सिद्धबली मार्ग पर सिंचाई विभाग की नहर पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। कहा कि दीपावली पर्व के तीनों दिन पूर्व की भांति बसों को कौड़िया पर ही रोक दिया जाए। जिस पर पुलिस प्रशासन ने अपनी सहमति जताई। व्यापारियों ने भीड़ को देखते हुए पटाखे की दुकानें लगाने के लिए तीन जगह चिह्नित करने का अनुरोध किया, जिस पर पुलिस प्रशासन ने फायर टेंडर की व्यवस्था होने पर ही तीसरी जगह पर व्यवस्था करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर सीओ विभव सैनी, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, कोतवाल रमेश तनवर, सफाई निरीक्षक परमीत चौधरी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रवीन भाटिया, नगर सचिव नवीन गोयल, अमन गर्ग, पूर्व पार्षद अनिल नेगी, विपिन डोबरियाल, सुभाष पांडेय, कुलदीप रावत, कमल नेगी, जितेंद्र भाटिया, मोहम्मद इमरान, केसर सिंह चौहान, मोहन सिंह, जल संस्थान के जेई टीएस गुसाईं और मनोज रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed