फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fire officer expressed displeasure over lack of fire safety arrangements, gave instructions

Kotdwar News: अग्नि सुरक्षा के प्रबंध न होने पर अग्निशमन अधिकारी ने जताई नाराजगी, दिए निर्देश

Wed, 23 Oct 2024 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fire officer expressed displeasure over lack of fire safety arrangements, gave instructions

विज्ञापन
कोटद्वार। दीपावली पर्व नजदीक आते ही अग्निशमन विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। अग्निशमन अधिकारी ने दीपावली पर्व के मद्देनजर जोखिम भरे क्षेत्रों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा उपायों को जुटाने के निर्देश दिए।


एसएसपी पौड़ी और एएसपी कोटद्वार के निर्देश पर कोटद्वार के अग्निशमन अधिकारी रमेशचंद्र गौतम ने नगर निगम कोटद्वार के तड़ियाल चौक, देवी रोड, जल निगम स्टोर क्षेत्र में स्थित कबाड़ गोदाम एवं दुकानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अग्निसुरक्षा संसाधनों का अभाव मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सुरक्षा उपायों की तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अग्निसुरक्षा उपाय न केवल अपने व्यापार और वहां काम करने वाले लोगों की जीवन रक्षा के लिए बेहतर होते हैं, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी सुरक्षित माहौल देते हैं। वहीं, गतवर्ष दीपावली पर सतपुली में अग्निकांड की बड़ी घटना को देखते हुए इस अग्निशमन विभाग से एक अग्निशमन वाहन सतपुली भेजा गया है। अन्य वाहनों की कोटद्वार में ही सक्रियता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed