{"_id":"67dc477bafa2bccb5b0ffd39","slug":"fire-broke-out-in-bsnl-office-premises-major-accident-averted-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-645215-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बीएसएनएल कार्यालय परिसर में भड़की आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बीएसएनएल कार्यालय परिसर में भड़की आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत मालगोदाम रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में शॉट सर्किट के बाद सूखे पत्तों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कर्मचारियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास बीएसएनएल कार्यालय परिसर में खड़े मोबाइल टॉवर में शॉट सर्किट होने से नीचे पड़े पत्तों ने आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान परिसर में पड़े मोबाइल केबल के दो बंडल आंशिक रूप से जल गए। आग लगते ही बीएसएनएल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। संवाद