फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fire broke out from tar mixer machine, worker got burnt

Kotdwar News: तारकोल की मिक्सर मशीन से भड़की आग, श्रमिक झुलसा

Sat, 08 Mar 2025 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out from tar mixer machine, worker got burnt
कोटद्वार। सड़क डामरीकरण में लगा एक श्रमिक बुरी तरह झुलस गया। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिखणीखाल के धामधार क्षेत्र में सड़क डामरीकरण का काम चल रहा है। इस काम में गांव दोतोली मुगल, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, यूपी निवासी शाहनवाज (24) पुत्र अख्तर भी श्रमिक के रूप में काम कर रहा था। तारकोल की मिक्सर मशीन पर काम करते समय अचानक आग तेजी से भड़क गई। आग की लपटों में घिरकर शाहनवाज झुलस गया। उसका चेहरा, हाथ व शरीर का ऊपरी भाग आग की लपटों से प्रभावित हुआ। ठेकेदार का मुंशी करीब दो किमी फासले पर रथवाढाब तक जैसे-तैसे शाहनवाज को लेकर पहुंचा। यहां से प्राइवेट कार बुक कर झुलसे युवक को बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉ. सुप्रिया घिल्डियाल ने डॉ. हरेंद्र कुमार की देखरेख में प्राथमिक उपचार दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed