{"_id":"69662fe9cbd16a3c7604efb4","slug":"female-teachers-were-honored-for-their-innovation-in-the-field-of-education-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121054-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए शिक्षिकाएं हुईं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए शिक्षिकाएं हुईं सम्मानित
Tue, 13 Jan 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 13 Jan 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
रुड़की में हुआ अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह
कण्वघाटी (कोटद्वार)। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए डॉ. यादवेंद्रनाथ मैमोरियल ट्रस्ट रुड़की की ओर से रुड़की में अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उल्लेखनीय कार्य करने के लिए शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के युग में मूल्य आधारित शिक्षा एवं शिक्षकों की बदलती भूमिका विषय पर वक्ताओं ने चर्चा की। राउमावि ग्रास्टनगंज की सहायक अध्यापक विज्ञान रश्मि उनियाल और अटल उत्कृष्ट राइंका कण्वघाटी की सहायक अध्यापक विज्ञान कविता बिष्ट रावत को शिक्षाश्री सम्मान दिया गया।
साथ ही राइंका दुगड्डा की सहायक अध्यापक विज्ञान संगीता कुकरेती, अटल उत्कृष्ट राइंका चैलूसैण, द्वारीखाल की प्रवक्ता रसायन विज्ञान रश्मि रावत, राइंका साकिनखेत की प्रवक्ता रसायन विज्ञान सारिका केष्टवाल, इंटर काॅलेज दिउला पौखाल की प्रवक्ता रसायन विज्ञान दीपिका रावत, राइंका कुंभीचौड़ की प्रवक्ता रसायन विज्ञान पूनम पांथरी, अटल उत्कृष्ट राइंका बल्ली की सहायक अध्यापक विज्ञान कुसुम लता कोटनाला, राकउमावि शिवराजपुर की सहायक अध्यापक विज्ञान ज्योति ध्यानी को टीचर आइकन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। शैफील्ड स्कूल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल विश्नोई की अध्यक्षता एवं समन्वयक संजय वत्स के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिका शामिल रहे।