फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Families of those who donated eyes after death honored

Kotdwar News: मरणोपरांत नेत्रदान करने वालों के परिजन सम्मानित

Sun, 07 Apr 2024 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 07 Apr 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Families of those who donated eyes after death honored
शिविर में 69 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार/कण्वघाटी। महंत इंदिरेश हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग और विमला कुंदन सेवाग्राम ट्रस्ट की ओर से अंगदानी स्व. चंद्रकांता रावत एवं स्व. कुणाल रावत की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 104 ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 69 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर नेत्रदान कर दृष्टिहीनों को दृष्टि प्रदान करने वाले स्व. मदन मोहन सुंद्रियाल के पुत्र विजय सुंद्रियाल और स्व. अशोक भाटिया के भाई संजय भाटिया को सम्मानित किया गया।

बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाढाक में आयोजित कार्यक्रम में आधारशिला रक्तदान फाउंडेशन ने अंगदान करने वाले परिवार के मुखिया गिरिराज सिंह रावत एवं उनके परिवार को भी सम्मानित किया। इस दौरान 30 रक्तदानियों ने अंगदान के लिए संकल्पपत्र भरा। मोहन फाउंडेशन के प्रोजेक्ट लीडर संचित अरोड़ा मौजूद रहे। शिविर सफल बनाने में श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल देहरादून से समन्वयक अमित चंद्रा, जनसंपर्क अधिकारी मोहित चावला, टेक्नीशियन अरुण रावत, अजय भंडारी, लिपिक विपिन चंद, धीर सिंह, अरुण यादव, कल्याण सिंह बिष्ट, आधारशिला रक्तदान समूह के संचालक समाजसेवी दलजीत सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed