{"_id":"67002691281acccfe907ee60","slug":"factory-owner-accused-of-cheating-workers-arrested-from-meerut-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-517731-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मजदूरों से धोखाधड़ी के आरोपी फैक्टरी मालिक मेरठ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मजदूरों से धोखाधड़ी के आरोपी फैक्टरी मालिक मेरठ से गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने स्थानीय मजदूरों से धोखाधड़ी करने के आरोपी फैक्टरी मालिक को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेशकर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि किशनपुरी कोटद्वार निवासी सीताराम शाह ने गत 2 अगस्त को कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि जशोधरपुर कोटद्वार में स्थित फैक्टरी हिमगिरी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मालिक शान मलिक ने उनके मजदूरों का लगभग 7,35,000 रुपये वेतन न देकर उनके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पर्याप्त सबूतों के आधार पर आरोपी शान मलिक को विवेचना में सहयोग करने के लिए बुलाया गया, लेकिन आरोपी विवेचना में सहयोग न कर अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने आम जनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण करने के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि कण्वघाटी चौकी प्रभारी दीपक पंवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कोर्ट से आरोपी का गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया और ठोस साक्ष्य संकलन व अथक प्रयासों के बाद आरोपी शान मलिक निवासी निवासी केला भट्टा थाना बजरिया गाजियाबाद यूपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।