फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   f you have made a municipal corporation, then the government should give the budget: Mayor

नगर निगम बनाया है तो बजट और संसाधन भी दे सरकार: हेमलता नेगी

Thu, 05 Dec 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
f you have made a municipal corporation, then the government should give the budget: Mayor
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम को पर्याप्त बजट और संसाधन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मेयर हेमलता नेगी और पार्षदों का क्रमिक धरना बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। मेयर ने भाजपा सरकार से सवाल किया है कि जब नगर निगम बनाया है तो बजट और संसाधन भी उपलब्ध कराना उसकी जिम्मेदारी है। कहा कि नवसृजित नगर निगम पूर्ववर्ती नगर पालिका के ढांचे पर चल रहा है, जिसमें क्षेत्र का विस्तार तो हो गया, लेकिन संसाधन पहले से ही कम हैं। ऐसे में भाजपा सरकार के सबका साथ, सबका विकास वाले नारे पर कोटद्वार भाबर की जनता सवाल खड़ी कर रही है।
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड में पारित प्रस्ताव के अनुरूप बजट उपलब्ध कराने, कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि दिए जाने, लावारिस पशुओं के रखरखाव सहित 12 सूत्री मांग को लेकर नगर निगम की मेयर और पार्षदों के चौथे दिन के धरने में कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं। इस मौके पर आयोजित सभा में डीएन भट्ट, कृष्णा बहुगुणा, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, भानु प्रकाश बलोधी, रूपन नेगी, सुखपाल शाह, शकुंतला चौहान व महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने कोटद्वार भाबर पर नगर निगम थोपा है तो बजट और संसाधन उपलब्ध कराना भी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार को कोटद्वार के साथ सौतेला व्यवहार नहीं करना चाहिए। इस मौके पर गोपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह, बृजमोहन सिंह, कमला शाह, जीवन कोहली, हर्षिता, मदन सिंह, गिंदीदास, शहनाज शम्सी, हेमचंद्र पंवार, उपेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, गीता नेगी, कुलदीप काम्बोज, अनिल रावत, विपिन डोबरियाल, बीना देवी, अंजुम सबा, आशा चौहान, कविता मित्तल, नईम अहमद, सतेंद्र सिंह, विजय माहेश्वरी व शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रवेंद्र सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed