{"_id":"61548c1d8ebc3e61f02bd845","slug":"explosion-in-house-one-woman-badly-scorched-two-others-injured-kotdwar-news-drn3919108156","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में धमाका, एक महिला बुरी तरह झुलसी, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में धमाका, एक महिला बुरी तरह झुलसी, दो अन्य घायल
विज्ञापन
बीरोंखाल के नडया गांव में गैस रिसने से हुए धमाके में क्षतिग्रस्त भवन।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा लाछी के तोक ग्राम नडया में बुधवार सुबह घर में हुए धमाके से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल ले जाया गया। एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। धमाके का कारण प्रथम दृष्टया सिलिंडर से गैस रिसाव होना बताया जा रहा है।
ग्रामसभा लाछी की प्रधान माया देवी ने बताया कि तोक ग्राम नडया निवासी नीमा देवी (24) बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे चाय बनाने के लिए किचन में गईं। माचिस जलाते ही किचन में जोर का धमाका हुआ जिससे किचन की छत उड़ गई। धमाके कारण ऊपरी मंजिल में बैठी उनकी सास लक्ष्मी देवी (50) व दादी सास कल्याणी देवी (80) गिरकर घायल हो गए। वहीं नीमा देवी खुद बुरी तरह झुलस गईं। तीनों को ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचाया। घायल नीमा देवी का शरीर 40 फीसदी तक झुलस गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रामनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बीरोंखाल के तहसीलदार जयवीर राम बधाणी ने बताया कि प्रथम दृष्टया धमाके का कारण सिलिंडर से गैस का रिसाव होना लग रहा है। धमाके से मकान को खासा नुकसान पहुंचा है।
बीरोंखाल ब्लॉक में दोनों आकस्मिक सेवा वाहन खराब
घटना के बाद जब ग्रामीणों ने आकस्मिक सेवा वाहन 108 को फोन किया तो पता चला कि बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत संचालित होने वाली दोनों गाड़ियां खराब पड़ी हैं। इस पर ग्रामीणों ने निजी वाहनों से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तहसीलदार जयवीर राम बधाणी ने बताया कि सुबह ग्राम प्रधान माया देवी ने उन्हें सूचना दी कि उन्होंने घटना के बाद आकस्मिक सेवा वाहन 108 को फोन किया। इसपर संबंधित अधिकारी ने बताया कि बैजरो से संचालित 108 वाहन खराब है। संबंधित अधिकारी ने आसपास के दूसरे वाहन के भी खराब होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए।