{"_id":"67cdc8f1b2f640b4630cd223","slug":"explain-important-aspects-related-to-women-empowerment-to-girl-students-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-637396-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्राओं को समझाए नारी सशक्तीकरण से जुड़े जरूरी पहलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्राओं को समझाए नारी सशक्तीकरण से जुड़े जरूरी पहलू
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) कोटद्वार की ओर से राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सशक्त नारी की नींव बताते हुए उन्हें जागरूक किया गया।
एएचटीयू कोटद्वार की प्रभारी सुमनलता के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी और बीईएल कोटद्वार में पहुंचकर छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, वेश्यावृत्ति, साइबर अपराध, अपहरण, दुर्भावना से स्पर्श आदि से बचाव के बिंदुओं की जानकारी दी गई। एसआई सुमनलता ने कहा कि छात्राओं को न केवल अपनी रक्षा, बल्कि अन्य महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं के अधिकारों के प्रति भी जागरूक व सचेत रहना है।
छात्राओं को सोशल मीडिया और नई नई तकनीकी क्षेत्रों की जानकारी रखते हुए सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म का उपयोग करते समय सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा बनाए गए प्लेटफाॅर्म उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति व महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर क्राइम नंबर 1930, डायल 112 आदि हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। कॉलेज की ओर से एएचटीयू प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों का आभार जताते हुए सम्मानित किया गया।