{"_id":"5707c9934f1c1baa64c810c9","slug":"excluding-the-conflict-to-return-to-work-said-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसडीएम ने टकराव छोड़कर काम पर लौटने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने टकराव छोड़कर काम पर लौटने को कहा
श्रीनगर।
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी से वार्ता करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
12 दिनों से हड़ताल पर चल रहे आंचल डेरी (गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ) के कर्मचारियों और प्रधान प्रबंधक जीएस मौर्य से एसडीएम रजा अब्बास ने वार्ता की। उन्होंने दोनों पक्षों को टकराव छोड़कर काम पर लौटने की सलाह दी। हालांकि कर्मचारी प्रधान प्रबंधक को हटाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
आंदोलन का हल निकालने के लिए एसडीएम अब्बास ने कर्मचारी संगठन और प्रधान प्रबंधक को अपने कार्यालय में बुलाया। संगठन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि प्रधान प्रबंधक प्रतिशोध में कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने अपने अनुसार प्रबंध समिति की बैठक का एजेंडा तैयार किया है। वह बार-बार पत्र भेजकर कर्मचारियों को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधक को हटा दिया जाता है तो कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। वहीं, प्रधान प्रबंधक मौर्य ने बताया कि कर्मचारियों से काम करने की अपील की गई है। लेकिन वह मान नहीं रहे।
विज्ञापन