फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ex-servicemen vocal for better health facilities

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पूर्व सैनिक मुखर

Sun, 08 Aug 2021 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen vocal for better health facilities
कोटद्वार में आयोजित बैठक में ईसीएचएस की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा करते पूर्व सैनिक। - फोटो : KOTDWAR
एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) के माध्यम से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बुलाई गई बैठक में पूर्व सैनिक सेवा परिषद और गौरव सेनानी संगठन ने ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

रविवार को ईसीएचएस प्रभारी कर्नल एसपी भट्ट (रि.) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि कोटद्वार की करीब 70 फीसदी आबादी पूर्व सैनिकों की है, लेकिन पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए बनाई गई ईसीएचएस स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने के करण इसका लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। ईसीएचएस प्रभारी कर्नल एसपी भट्ट (रि.) ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई मशीन लगवाने की मांग की गई है। पेयजल और शौचालय की अच्छी व्यवस्था के लिए बजट आने पर कार्य शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर कै. सीपी डोबरियाल (रि.), बलवान सिंह रावत, सुभाष कुकरेती, गोपाल सिंह नेगी, शूरवीर सिंह खेतवाल, श्रीधर प्रसाद, बीरेंद्र बिष्ट, डीएस रावत, केएस जलाल, उमेश चौधरी, सुरेश रावत, देवेंद्र सिंह रावत, जगमोहन सिंह रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed