फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ex-servicemen and brave women took out a public protest rally regarding 14-point demands.

Kotdwar News: 14 सूत्री मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने निकाली जनाक्रोश रैली

Tue, 03 Sep 2024 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen and brave women took out a public protest rally regarding 14-point demands.

विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने कोटद्वार जिला निर्माण समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर में जनाक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मांगों के निराकरण के लिए तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

मंगलवार को पूर्व सैनिक, वीर नारियाें समेत स्थानीय नागरिक और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तीलू रौतेली चौक में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत के नेतृत्व में नगर में जनाक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील पहुंची। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सोहन सिंह सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांगों के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र रावत, सुभाष कुकरेती, गोपाल सिंह नेगी, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, ठाकुर सिंह, प्रमोद रावत, देवेंद्र बिष्ट, जीत सिंह, शूरवीर खेतवाल, अनुसूया प्रसाद गोस्वामी और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

समिति की प्रमुख मांगे



पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की मांगों में कोटद्वार को जिला बनाने, भाबर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने, मोटर नगर बस अड्डे का शीघ्र निर्माण कराने, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल लाइफ लाइन कंडी रोड का निर्माण, नगर को अतिक्रमण मुक्त करने, महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, निराश्रित पशुओं की समुचित व्यवस्था करने, बिजली की अतिरिक्त दरों को वापस लेने, नगर निगम की ओर से थोपे जा रहे विभिन्न टैक्सों पर रोक लगाने, देश में सैनिकों और पूर्व सैनिकों पर पुलिस प्रताड़ना की घटनाओं पर अंकुश लगाने, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगवाने, किन्नरों के आतंक से निजात दिलाने, तीलू रौतेली चौक में तीलू रौतेली की मूर्ति को सड़क के बीचोंबीच स्थापित करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed