फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Evaluation of board exams started in GIC Kotdwar

Kotdwar News: जीआईसी कोटद्वार में बोर्ड परीक्षाओं का मूल्याकंन शुरू

Fri, 21 Mar 2025 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of board exams started in GIC Kotdwar

विज्ञापन




कोटद्वार। जीआईसी कोटद्वार स्थित मूल्यांकन केंद्र पर शुक्रवार से हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन परीक्षकों को मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। पंद्रह दिवसीय मूल्यांकन कार्य चार अप्रैल तक चलेगा।


मूल्यांकन कार्य के पहले दिन आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर नागेंद्र सिंह चौहान एवं सतपाल सिंह चौहान ने पीपीटी के माध्यम से परीक्षकों को मूल्यांकन प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पर्यवेक्षक एवं जीआईसी सुखरो के प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह रावत ने बोर्ड की ओर से दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने और मूल्यांकन कार्य में सावधानी बरतने की हिदायत सभी परीक्षकों को दी। उप नियंत्रक एवं जीआईसी कोटद्वार के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत ने सभी परीक्षकों से गंभीरतापूर्वक अपना कार्य संपादित करने की अपेक्षा जताई। इस दौरान सह उप नियंत्रक दीपक नौटियाल ने बताया कि बोर्ड की ओर से जीआईसी कोटद्वार स्थित केंद्र पर मूल्यांकन के लिए इंटर में 120 परीक्षक, 14 डीएचई व 28 अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। हाईस्कूल में 57 परीक्षक, 6 डीएचई एवं 12 अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। कार्यशाला का संचालन डाॅ. पदमेश बुडाकोटी ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed