फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Entrepreneurship is the key to economic development: Mrityunjay

उद्यमिता है आर्थिक विकास की कुंजी: मृत्युंजय सिंह

Wed, 12 Feb 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurship is the key to economic development: Mrityunjay
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में आयोजित कार्यशाला में जानकारी देते महाप्रबंधक जिला उद्योग - फोटो : KOTDWAR
भाबर के राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में करियर काउंसलिंग सेल के तत्वाधान में उद्यमिता विकास विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मृत्युंजय सिंह ने छात्र-छात्राओं से स्वरोजगार अपना कर आर्थिक और सामाजिक विकास में भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करियर काउंसलिंग सेल के प्रभारी डॉ विनय देवलाल ने किया। उन्होंने उद्यमिता विकास पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए आधुनिक युग में स्वरोजगार के लाभ से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। बतौर मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मृत्युंजय सिंह ने उद्यमिता को आर्थिक विकास की कुंजी बताया। कहा उद्यमिता विकास के लिए हर व्यक्ति को अपने भीतर उद्यमी व्यक्ति के गुणों को अपनाना होगा। उद्यमी एक क्रियाशील प्राणी है जो विशेष कार्य, खासतौर से उद्यम संबंधित कार्य को क्रियान्वित करने की पहल करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को किसी भी उद्यम की शुुरुआत करने, योजना की रूपरेखा तैयार करने, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमजीईपी), उत्तराखंड स्टार्टअप नीति, एमएसएमई कार्यक्रम, होम स्टे योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. ऊषा सिंह, मनीषा, विनोद कुमार, आशीष कुमार, सन्नी, रोहन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed