फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Engineers transferred, people wandering to get certificates

Kotdwar News: अभियंताओं के हुए तबादले, प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे लोग

Sat, 19 Oct 2024 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Engineers transferred, people wandering to get certificates
बैजरो। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। दरअसल अभियंताओं के तबादले होने और उनके स्थान पर नई तैनाती नहीं होने से ये हालात बने हैं।विकासखंड पोखड़ा के अंतर्गत 58 ग्राम पंचायतें आती हैं। इन ग्राम पंचायतों में कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निवास करते हैं। सरकार की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सदस्य को ईडब्लूएस प्रमाणपत्र की आवश्यकता पड़ रही है। ये प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। इस कारण युवाओं और परिवार के सदस्यों को परेशानी हो रही है। इन प्रमाणपत्रों को विकासखंड स्तर पर तैनात अभियंता बना सकता है।
विज्ञापन




पोखड़ा के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र रावत का कहना है कि विकासखंड कार्यालय में तैनात लघु सिंचाई, आरडब्लूडी आदि विभागों के अभियंताओं के तबादले हो गए हैं। अभियंता तो चले गए, लेकिन उनके स्थान पर किसी दूसरे अभियंता की तैनाती नहीं हो सकी है। विकासखंड में केवल मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता ही कार्यरत हैं। चौबट्टाखाल तहसील प्रशासन की ओर से मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता द्वारा बनाए गए मकान व भूमि प्रमाणपत्र को मान्यता नहीं दी जा रही है। इस कारण ईडब्लूएस प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे विकासखंड का कोई अभियंता नक्शों पर हस्ताक्षर कर उन्हें प्रमाणित नहीं कर रहा है। वहीं, मनरेगा के अभियंता विकास कार्यों की एमबी तो कर रहे हैं, लेकिन तहसील प्रशासन उन्हें ईडब्लूएस प्रमाणपत्र बनाने का दायित्व नहीं सौंप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।



- अनिल चन्याल, एसडीएम, चौबट्टाखाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed