फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Encroachment on the Road: No Action Taken Despite CDO's Orders

Kotdwar News: रास्ते पर अतिक्रमण, सीडीओ के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं

Sat, 23 May 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 23 May 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on the Road: No Action Taken Despite CDO's Orders
रास्ता खुलवाने के लिए तहसील के बाद अब नगर निगम के चक्कर काटने को मजबूर महिला
विज्ञापन

कोटद्वार। वार्ड नंबर-20 पदमपुर सुखरो की जनशक्ति विहार कॉलोनी में आम रास्ते पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। सीडीओ के आदेश के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी गुमराह कर रहे हैं।
कॉलोनी निवासी मीनाक्षी चमोली ने बताया कि नगर निगम ने वर्ष 2022-23 में 2.43 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग बनाया था। एक महिला ने एंगल लगाकर इस आम रास्ते को बंद कर दिया है। 21 अप्रैल को तहसील दिवस में तत्कालीन सीडीओ जीसी गुणवंत ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। पटवारी जांच के बाद फाइल नगर निगम को भेज दी गई।
विज्ञापन

अतिक्रमण न हटने पर मीनाक्षी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी दे रहे हैं। बताया कि वर्ष 2014 में भी इसी मार्ग पर अतिक्रमण हुआ था। तब तत्कालीन एसडीएम पूरण सिंह राणा के निर्देश पर प्रशासन ने इसे हटाया था। उधर, सहायक नगर आयुक्त अजय कुमार अष्टवाल ने बताया कि तहसील से जांच फाइल हाल ही में मिली है। नगर आयुक्त के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed