{"_id":"61bc9c227963702c6f6d4385","slug":"employment-opportunities-are-being-explored-through-adventure-tourism-maharaj-kotdwar-news-drn399007382","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवेंचर टूरिज्म से तलाशी जा रहीं रोजगार की संभावनाएं : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवेंचर टूरिज्म से तलाशी जा रहीं रोजगार की संभावनाएं : महाराज
विज्ञापन
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत कांणाखेत से चोरखिंडा मोटर मार्ग का शिलान्यास करते लोनिवि मंत्री सतपा?
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा और बीरोंखाल में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पोखड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार चहुंमुखी विकास की गंगा बहा रही है। एडवेंचर टूरिज्म से रोजगार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
श्री हंस राजकीय इंटर कालेज पोखड़ा के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि एडवेंचर टूरिज्म के लिए योजनाबद्ध तरीके से स्थल चिह्नित कर एंगलिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग एंड क्याकिंग, हॉट एयर बैलून आदि की संभावनाएं तलाश कर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में लौटे प्रवासियों एवं स्थानीय बेरोजगारों से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत होम स्टे एवं अन्य योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिकी मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर 260 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को कोविड-19 में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री ने देवराडी उबोट, जूनीसेरा बसई, कुण्जखाल बरसुड देवता, गवाणी झलपाडी, मोटर मार्गों के डामरीकरण का शिलान्यास और पोखड़ा में टीआरएच, गवाणी झलपाडी, सलडग्राम संपर्क मोटर मार्ग के डामरीकरण का लोकार्पण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अमृता रावत, प्रमुख पोखड़ा प्रीति रावत, जिला पंचायत सदस्य कुसुम रावत, हेमलता रावत, भाजपा पोखड़ा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान सिलेथ राजपाल रावत, सोबन सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत कांणाखेत से चोरखिंडा मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। विधायक सतपाल महाराज ने ढाई लाख की विधायक निधि से निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया है। कहा कि सड़क का निर्माण लोनिवि के समरेखण पर ही होगा व भविष्य में विधायक निधि से बनी सड़क का अधिग्रहण लोनिवि कर लेगा। इस अवसर पर बीरोंखाल भाजपा के मंडल अध्यक्ष यशपाल गोरला, कार्यकारी महामंत्री ओमपाल बिष्ट, दर्शन सिंह रिंगोडा, धीरेंद्र चंद, दलीप रावत, मुकेश पोखरियाल व चोरखिंडा मल्ला व तल्ला के ग्रामीण मौजूद रहे।