फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Employees protest against privatization of banks

बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 16 Dec 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Employees protest against privatization of banks
बैंकों के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस से जुड़े बैंक कर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बैंक कर्मचारी देवी रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने एकत्र हुए और बैंकों के निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि निजी बैंक जनता पर अनावश्यक सेवा शुल्क लगाकर और ऋण पर अधिक ब्याजदर लगाकर अपना लाभ कमाते हैं। बैंकों का निजीकरण होने से जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। साथ ही बैंक कर्मियों की नौकरियां और देश की जनता का पैसा भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा। इस दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नगर संयोजक डीपीएस बिष्ट, उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव बीरेंद्र सिंह रावत, हरजीत सिंह, रमेश नेेगी, रचित रावत, शालिनी खर्कवाल, राहुल नेगी, मदन असवाल, सुरेंद्र गुसाईं, कुलदीप गुसाईं, शिवांगी असवाल, आषीश बौड़ाई, हरेंद्र चौहान, मनीष खंतवाल, भानुप्रकाश, एमएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

काला फीता बांधकर जताया विरोध
कोऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले जिला सहकारी बैंक गढ़वाल कोटद्वार के समस्त शाखाओं एवं मुख्यालय के कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधन की ओर से नए सॉफ्टवेयर लाने के विरोध में काले फीते बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि यदि बैंक प्रबंधन की ओर से टीसीआइएल सॉफ्टवेयर से संबंधित फैसले को वापस नहीं लिया गया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष दीपक चंद्र पांडे, रतन सिंह भंडारी, अनीता रावत, राजीव चौहान, जिनेंद्र नेगी, पदमेंद्र नेगी, अमर सिंह और टिंवकल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed